जांजगीर चांपा जिले में हुए निर्भया जैसे दुष्कर्म मामले की निंदा चारों तरफ हो रही है मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन जिस तरह से छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं उस पर भी विचार विमर्श करने की जरूरत जताई जा रही है इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर और मामी भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में कैंडल मार्च निकाला गया तथा अकलतरा दुष्कर्म मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।






