knn24news/ कोरबा। विपरीत परिस्थितियों में समाज की सेवा करने वाली अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के कोरबा जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल मनोनीत किए गए हैं। इसके साथ ही तुषार अग्रवाल को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सम्माननीय ईश्वर प्रसाद अग्रवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल जी, महामंत्री आनंद बेरीवाल जी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिंदल जी प्रदेश युवा प्रमुख संरक्षक श्री योगेश अग्रवाल जी, प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रमोद जैन जी की सहमति से यह निर्णय लिया गया।













