Thursday, April 30, 2026

अनियंत्रित ट्रेक्टर पलटी, चालक की मौत

  1. knn24.com/ लेमरू थाना अंतर्गत कांटाद्वारी के पास ढलान में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
    लेमरू में रहने वाला विष्णु कंवर पिता धन सिंह 22 वर्ष रोज की तरह सुबह ट्रैक्टर से मिट्टी की ढुलाई कर रहा था ।दोपहर लगभग 1:00 बजे कांटाद्वारी के पास जैसे ही ट्रैक्टर ढलान में पहुंचा, एकाएक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई । इस हादसे में विष्णु ट्रैक्टर के नीचे दबगया।जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने लेमरू थाना में इसकी सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को उठाकर उसके शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।