Tuesday, August 4, 2026

अब वन विभाग में भर्ती:वनरक्षकों के 291 पदों पर हायर सेकेंडरी पास की भर्ती;12 से 31 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने वनरक्षक के 291 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। वन विभाग ने इसके विज्ञापन जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी 12वीं पास युवक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgforest.com पर 12 दिसम्बर दोपहर 12 बजे से 31 दिसम्बर रात 11.59 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।

 

वन रक्षक पदों की भर्ती वन मंडलों के अनुसार होगी। वन मंडलाधिकारी को भर्ती का नोडल अधिकारी बनाया गया है। बस्तर संभाग के जिलों बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर और सरगुजा संभाग के जिलों सरगुजा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ के अलावा कोरबा जिले में भर्ती के लिए उन जिलों के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर पाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।