कोरबा, 10 अप्रैल। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा वनमंडल के बालको परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतरेंगा सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 55 अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने 6 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान
यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देशन एवं उप वनमंडलाधिकारी (SDO) सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व नव पदस्थ परिक्षेत्र अधिकारी जतन सरकार एवं प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने किया।
घर-घर दबिश, कई स्थानों से बरामदगी
मिली सूचना के आधार पर टीम ने सर्च वारंट के साथ ग्राम सतरेंगा के विभिन्न घरों में दबिश दी। कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक क्रांति कुमार कंवर, सुशील कुमार साहू, गोवर्धन सिंह सिदार सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।









