बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शिकायत करने वाले ग्रामीणों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भी आरोपियों को घेरकर जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, कटगी गांव के सर्वा मोड़ स्थित एक ढाबे में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायत ग्रामीण कर रहे थे। यह ढाबा संतोष थवाईत और राजेश थवाईत द्वारा संचालित बताया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद मंगलवार रात राजेश थवाईत ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ग्रामीण की पिटाई की। इसके बाद बुधवार रात को भी आरोपी पक्ष गांव में घूम-घूमकर लोगों को धमकाने लगे।
ग्रामीणों का पलटवार
घटना से नाराज ग्रामीण एकजुट हो गए और आरोपियों को पकड़कर लाठी-डंडों से पीट दिया। बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद एक आरोपी अचेत अवस्था में पड़ा रहा। कुछ लोगों ने तो पुलिस वाहन में घुसकर भी आरोपियों की पिटाई कर दी।









