Friday, September 25, 2026

अस्पताल से महिला को गार्ड ने घसीटकर निकाला, बाहर सड़क पर फेंका,वीडियो वायरल

Knn24.comभोपाल: मध्य प्रदेश के खरगोन के जिला अस्पताल से इंसानियत शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. अस्पताल के गार्ड ने इलाज के लिए आई एक महिला को करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए अस्पताल से बाहर सड़क पर लाकर छोड़ दिया. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, उस समय बारिश हो रही थी. इस घटना ने सोशल मीडिया में तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद सिविल सर्जन डॉ. दिव्येश वर्मा ने गार्ड को हटाने का आदेश जारी किया है.