Friday, July 24, 2026

*एन.एस.यू.आई. के प्रदेशअध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम*

भा.रा.छा.स.के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा कोरबा जिला मे संगठन के मजबूती के लिए जिले के चारो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। कल 11 बजे कटघोरा आगमन पर एन. एस .यू .आई. के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा, उसके बाद पाली-तानाखार व कट घोड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। 3 बजे कोरबा पंचवटी विश्राम गृह मे रामपुर व कोरबा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेकर अवश्य दिशा निर्देश देंगे। तत्क्षण 4 बजे सुभाष चौक निहारिका मे केंद्र सरकार के खिलाफ़ महंगाई को लेकर कार्यक्रम मे शामिल होंगे।