Thursday, March 19, 2026

एमपी की शराब पकड़ाई कोरबा में, चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

कोरबा जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के ऊपर लगातार कार्रवाई की जा रही है और ऐसे लोगों को संदेश देने का काम किया जा रहा है की इस तरह के कार्य जिले में संचालित नहीं होने दिए जाएंगे इसी कड़ी में कोरबी चौकी अंतर्गत छिन्दिया गांव में पुलिस ने एमपी में निर्मित गोवा ब्रांड की 2 पेटी शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनके पास से 15000 कीमत के शराब को भी जप्त किया गया है । आरोपी जगत राम, मनोज कुर्रे, सनीत कुमार, अमृतपाल को मुखबिर की निशानदेही पर घेराबंदी कर पकड़ा गया इनके पास से शराब के साथ 2 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है