Monday, October 19, 2026

ऑपरेशन “आहट” 2 लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाने वाली RFP स्टॉफ को IG ने किया सम्मानित

रायपुर. ऑपरेशन “आहट” के तहत 2 लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाने वाली रेलवे सुरक्षा बल अनुपपुर के बल सदस्यों द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा एम.एल.यादव निरीक्षक, प्रधान आरक्षक सी.एस.कौषिक एवं आरक्षक मनोज सिंह तथा अन्य बल सदस्यो की प्रसंशा की गई तथा भविष्य मे और अच्छे कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया.

बता दें कि 28 जून 2022 को गाड़ी सं. 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के अनूपपुर रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा गाड़ी को चेक करने के दौरान दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा मानव तस्करी की घटना में लिप्त दो आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु रायगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया गया था.