Monday, June 15, 2026

ओएनसी में भिड़े दो गुट, पुलिस ने भांजी लाठी

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पाम मॉल में संचालित हो रहे ओएमसी पब में एक बार फिर जमकर बवाल हुआ। खबर के अनुसार पिछले रात को यहां शराबखोरी के बाद जब नशा चढ़ा तो दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट की नौबत भी आ गई। खबर मिलने पर सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी आशीष सिंह टीम के साथ यहां पहुंचे। खबर के अनुसार स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को जमकर लाठियां भांजनी पड़ी । इससे पहले भी यहां पर कई बार ऐसी स्थिति निर्मित हो चुकी है और पुलिस को मामले दर्ज करने पड़े हैं।