Wednesday, March 4, 2026

कटघोरा वनमंडल में 53 हाथियों का डेरा, किसानों की फसलें बर्बाद — ग्रामीण दहशत में

कटघोरा, 12 नवंबर 2025। जिले के कटघोरा वनमंडल के ऐतमानगर रेंज अंतर्गत पचरा बीट में 53 हाथियों का झुंड पिछले एक सप्ताह से डेरा डाले हुए है। हाथियों का दल दिनभर जंगल में विश्राम करता है और रात में खेतों में पहुंचकर पके धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

लगातार हो रहे उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पचरा गांव के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने फसल की सुरक्षा के लिए वन विभाग से मदद मांगी है, लेकिन अब तक राहत नहीं मिल पाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने उनकी महीनों की मेहनत को नष्ट कर दिया है। कटघोरा वन क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी लगभग पूरे साल बनी रहती है, जिससे किसान और ग्रामीण लगातार भय में जीवनयापन कर रहे हैं।