Friday, April 17, 2026

कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और स्मृति ईरानी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं. एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं. अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री रिजिजू 4 जून को नियमित विमान से प्रातः 8ः20 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे. वहां से प्रातः 09ः35 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे.केन्द्रीय मंत्री रिजिजू भाजपा प्रदेश कार्यालय से आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन अटल नगर नया रायपुर पहुंचेंगे एवं 10 बजे से 12 बजे तक आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन में आईटीएटी रायपुर खंडपीठ के नए कार्यालय परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे.वहां से दोपहर 12ः15 बजे मेफेयर लेक रिसार्ट झांझ जाएंगे. मंत्री रिजिजू मेफेयर लेक रिसॉर्ट झांझ से स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचकर 04ः20 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे.