
knn24news/ कोरबा. प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री कवासी लखमा द्वारा भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी के विरूध्द अभद्र टिप्पणी करना एवं उनके लिए फूलन देवी जैसे शब्दों का उपयोग कर डी. पुरन्देश्वरी की उपहास करना स्मातृशक्ति का अपमान है। भाजपा महिला मोर्चा इसका विरोध कर रही है। प्रदेश भर में भाजपा महिला मोर्चा ने कवासी लखमा व प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ में प्रदेश भर प्रेसवार्ता की। भाजपा की महिला मोर्चा ने कहा कि कवासी लखमा को महिलाओं से माफी मांगना चाहिए।
भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि जब प्रदेश सरकार के मंत्री कवासी लखमा से शराब बंदी के बारे में पूछा गया तब उनका कहना था कि शराब पीकर आदिवासी लोग खुश होते है । राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक द्वारा कहना कि छत्तीसगढ़ में बलात्कार नहीं होती महिलाएं अपनी मर्जी से संबंध बनाती है । इतने बड़े पद में रहते हुए एवं खुद महिला होकर महिलाओं के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना अशोभनीय है।
प्रदेश सरकार के मंत्री शिवकुमार डहरिया द्वारा बलरामपुर में हुए बलात्कार की घटना को छोटी घटना कहना और उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुए घटना को बड़ी घटना कहना है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों एवं उनके नेताओं द्वारा महिलाओं के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करके महिलाओं का अपमान कर रही है।
प्रदेश में लगातार अन्य प्रदेशों से शराब लाकर खपाया जा रहा है राजधानी रायपुर तक भी अन्य राज्यों की शराब पहुंच रही है , जो सरकार के मदद के बिना संभव नहीं । शराबबंदी की बात करने वाले आज जगह – जगह शराब बेच रहे है । अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार शराब की घर पहुंच सेवा भी दे रहे हैं। जिसके कारण आए दिन लगातार दुर्घटना हो रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे में विफल साबित हो रही है। कांग्रेस सरकार में लचर कानून व्यवस्था के कारण हर रोज घटना घट रही है।








