Monday, April 13, 2026

कश्मीर फाइल्स बवाल में अब PVR पहुंचा थाने:टिकिट न देने की बात को आबकारी विभाग ने बताया अफवाह, थिएटर प्रबंधन ने की पुलिस से शिकायत

रायपुर शहर में मल्टी प्लेक्स में द कश्मीर फाइल्स फिल्म के टिकट न देने, खाली थिएटर के बाद भी हाउसफुल का बोर्ड लगाने जैसी बातें सामने आई थीं। आबकारी विभाग ने इसे अफवाह बताया है। अफसरों ने इस स्थिति को जांच की और दावा किया कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। मामले में देवेंद्र नगर थाने में अफवाह फैलाने वाले मामले में PVR मैनेजमेंट ने शिकायत दी है।

विभाग की तरफ से कहा गया है कि सिटी सेंटर मॉल पंडरी में सिनेमा संचालित PVR के खिलाफ ये शिकायत मिली थी कि PVR मूवी शो में सीटें खाली होने के बाद भी दर्शकों को टिकट नहीं दे रहा है और शो हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया गया है। इस शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने पूरे मामले की जांच करायी है। 11 मार्च दिन शुक्रवार को पीवीआर की बुकिंग चार्ट में 50 फीसदी क्षमता के साथ दि काश्मीर फाइल्स फिल्म को 3 शो में दिखाया गया। 12 मार्च को 100% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल संचालित करने के निर्देश जारी हुए। तब जांच अधिकारियों ने बताया कि 267 सीटों में से 256 सीटें फुल थीं। शिकायत गलत पाई गई है।