Kanker। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिले के Chhotebethiya थाना क्षेत्र में जवानों को बड़ी सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार District Reserve Guard और Border Security Force की संयुक्त टीम 15 मार्च को क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस दौरान ग्राम हापाटोला–बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से 3 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप IED बरामद किया गया। साथ ही नक्सली वर्दी और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।
इसके अलावा सुरक्षाबलों ने कलपर-आमाटोला इलाके में नक्सलियों द्वारा बनाए गए चार स्मारकों को भी ध्वस्त कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक अहम सफलता माना जा रहा है।








