
नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली शुरू होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए देशभर से कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। इस दौरान लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। अधीर रंजन बंगा भवन से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे थे। इस रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
दिल्ली: महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। pic.twitter.com/48qaFMbtlI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2022











