Saturday, March 21, 2026

कांग्रेस MLA के नाबालिग बेटे ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में उपचार के दौरान तोडा दम

भोपाल । प्रदेश (MP) के बरगी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मार ली है। घटना के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी मौत हो गई है। विधायक संजय यादव के छोटे बेटे ने हाथीताल स्थित अपने घर के बाथरूम में शाम 4 बजे के करीब खुद को गोली मार ली है, आनन-फानन में घायल विभोर यादव 17 वर्ष को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विभोर ने खुद को गोली मार ली है।