Knn24.com/छत्तीसगढ़ बीजेपी में जितनी तेजी से संगठन का विस्तार हो रहा है…बगावत के सुर भी उतने ही ऊंचे होते जा रहे हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ अब तक महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के संगठन का विस्तार कर चुकी है। लेकिन सबसे ज्यादा घमासान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में मची है। बगावत का आलम ये है कि भाजयुमों में जिम्मेदारी नहीं पाने कार्यकर्ताओं ने अब आत्महत्या तक की चेतावनी दे दी है। यही नहीं कईयों ने तो संगठन में पद पाये नेताओं को बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने की भी चुनौती दे दी है। हालांकि इस मामले में NPG से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा है कि संगठन  अनुभव और युवा जोश दोनों की जरूरत होती है। वैसे कार्यकर्ता जो ये मानते हैं कि पद के बिना वो कुछ नहीं हैं, वैसे लोग ही इस तरह की बातें कर रहे हैं।