Wednesday, September 30, 2026

कुसमुंडा में निर्माणाधीन सड़क का काम हुआ बंद, विरोध में उतरे बीजेपी नेता

कोरबा। सर्वमंगला मंदिर से लेकर इमली छापर चौक तक निर्माणाधीन रोड का कार्य बंद है। जिसके कारण धूल से, गड्ढों से जनता परेशान है। जिसे लेकर भाजपा, व्यापारी संघ, महिला जागृति संगठन के तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन विकास नगर कुसमुंडा में किया गया। इस प्रदर्शन में बीजेपी नेता लखनलाल देवांगन, ज्योतिनंद दुबे सहित भाजपा नेता, महिला जागृति की सदस्य व आमलोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे