कोरबा – पिछले दिनों केएनएन टीम ने बल्गी रोड़ की बदहान सूरत को कोरबा की जनता को दिखाया था। जिसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। पिछने दिनों हमने जनता के पैसों का दुरूपयोग और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ी बल्गी रोड व पुल चढ़ खबर प्रकाशित की थी। जिसका लोकार्पण वर्ष 2015 में तात्कालीन सांसद, महापौर, और विधायक ने इस रोड़ का लोकार्पण किया था। लेकिन सर्फ कुछ साल बाद सड़क के नाम पर कच्ची पगडंडी और पुल के अवशेष बचे थी।
सड़क क्षेत्र के विकास का परिचायक होती है। सड़क से ही क्षेत्र की समृद्धि को आंका जाता है। लेकिन जिस तरह की सड़क बल्गी की थी उससे साफ तौर पर आने जाने वालों की पीड़ा को समझा जा सकता था। लेकिन प्रशासन ने केएनएन के खबर को गंभीरता से लिया और आनन फानन में सड़क का कार्य शुरू कर दिया गया।








