Sunday, May 10, 2026

कैबिनेट की पहली बैठक में AAP के चुनावी वादे पर मुहर, बेरोज़गारों को 25 हज़ार सरकारी नौकरियों की सौगात

चंडीगढ़: पंजाब में मंत्रियों के शपथ लेने के बाद शनिवार को भगवंत मान कैबिनेट की पहली बैठक हुई. इस बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरी निकालने का फैसला लिया गया है. इनमें से 10 हजारी नौकरियां पुलिस विभाग में होंगी, बाकि 15 हजार नौकरियां दूसरे विभागों में होंगी. ये नौकरियां एक महीने के भीतर निकाली जाएंगी. बता दें, भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था.