
कोरबा जिले के दर्री बराज़ के पास किया कार में सवार एक युवक कुछ दबंगों के आक्रोश का शिकार हो गया । दरअसल किया गाड़ी न.सीजी 12 बीई5717 सवार अपने गंतव्य को जा रहा था, इसी दौरान होंडा एमएच गाड़ी न.सीजी 12 एजे 5571 सवार युवकों ने किया कार में सवार युवक के साथ टक्कर होने की बात को लेकर विवाद करना शुरु कर दिया। जबकि घायल युवक का कहना है कि गाड़ी की टक्कर हुई ही नहीं थी, लेकिन दबंगों ने अपना रौब दिखाते हुए युवक को जमकर पीटकर लहूलुहान कर दिया । इतने से भी उनका मन नहीं भरा तब उन्होंने उसकी कार को भी काफी क्षतिग्रस्त कर दिया । तस्वीरों में साफ तौर पर कार को किस तरह से नुकसान पहुंचाया गया है इसे आप देख सकते हैं । युवक द्वारा इस मामले की शिकायत संबंधित पुलिस थाना से की गई है देखना होगा कि संबंधित अपराधियों पर युवक नकेल कश्ती है या फिर नहीं।








