Monday, August 31, 2026

कोरबा: दर्जन मवेशियों को हाथियों ने उतारा मौत के घाट

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का आतंक जारी है। यहां के इलाके में मंडरा रहे 43 हाथियों का दल अब बेकाबू हो गया है। ये हाथी मकान, फसल व मानव के बाद अब जानवरों के भी दुश्मन बन गए हैं। हाथियों ने बीती रात पसान रेंज के बरदापखना में भारी उत्पात मचाते हुए घरों के बाहर बंधे आधा दर्जन मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं तीन ग्रामीणों के मकान को भी बुरी तरह ध्वस्त कर दिया। हाथियों के हमले में आधा दर्जन मवेशियों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर रवाना हो गए हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पसान रेंज के पोड़ीकला बीट में विगत कुछ दिनों से 43 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। ये हाथी बेकाबू हो गए हैं और क्षेत्र में भारी उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों का यह दल बीती रात आगे बढ़कर पसान रेंज के ही जलके सर्किल में प्रवेश किया और यहां पहुंचने के कुछ देर बाद बरदापखना नामक गांव के रिहायशी क्षेत्र में जाकर उत्पात मचाने लगा। इस दौरान हाथियों ने तीन ग्रामीणों के मकान को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया तथा घरों के बाहर बंधे आधा दर्जन मवेशियों को निशाने पर लेते हुए सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे इन मवेशियों की तत्काल मौत हो गई। इतना ही नहीं हाथियों ने खेत व बाड़ी में लगे फसलों को भी चौपट कर दिया। हाथियों के बरदापखना पहुंचने तथा आधा दर्जन मवेशियों को मौत के घाट उतार दिए जाने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आज सुबह मौके पर पहुंचे और हाथियों द्वारा किये गए नुकसानी का आंकलन करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के हमले में आधा दर्जन मवेशियों की मौत हुई