
कोरबा के लिए 01 नवम्बर 2025 का दिन गौरव का क्षण लेकर आया, जब विश्व की सबसे बड़ी रेफरल ऑर्गनाइज़ेशन BNI (Business Network International) के रायपुर एवं रेस्ट ऑफ छत्तीसगढ़ रीज़न में पहली बार BNI बिलिनेयर्स, कोरबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह उपलब्धि न केवल कोरबा शहर के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह दर्शाती है कि यहां के उद्यमी एकजुट होकर किस तरह सामूहिक प्रगति की दिशा में अग्रसर हैं।
इस सफलता का पूरा श्रेय BNI बिलिनेयर्स के सभी सदस्यों के अथक प्रयासों और समर्पण को जाता है। साथ ही, नवीन हेड टेबल —
प्रतीक जैन (President), अंशु अग्रवाल (Vice President), एवं डॉ. दिनेश सोनी (Secretary) — के कुशल नेतृत्व ने इस चैप्टर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
सिर्फ बेस्ट चैप्टर का खिताब ही नहीं, बल्कि प्रतीक जैन ने अपने कार्यकाल के पहले ही महीने में ‘बेस्ट प्रेसिडेंट’ का पुरस्कार हासिल कर एक मिसाल कायम की है, जो BNI इतिहास में अत्यंत दुर्लभ उपलब्धि है।
BNI बिलिनेयर्स की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यह संगठन व्यापारियों को आपसी सहयोग, नेटवर्किंग और विश्वास के माध्यम से आगे बढ़ना सिखाता है — जिससे “सबका साथ, सबका विकास” साकार होता है।
कोरबा में जल्द ही BNI का दूसरा चैप्टर लॉन्च होने जा रहा है, जो स्थानीय उद्यमियों के लिए और भी अधिक अवसर लेकर आएगा।






