Tuesday, October 20, 2026

कोरबा : पंप हाउस में युवक के गले पर ब्लेड से हमला

कोरबा। जिले में चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला पंप हाउस क्षेत्र का है, जहां प्रीतम सोनवानी नामक युवक पर हमला कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रीतम सोनवानी घर के बाहर हो रहे विवाद को देखने पहुंचा था। तभी वहां मौजूद 15 से 20 युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और ब्लेड से गले पर हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया। इसके बाद वह सीएसईबी चौकी पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इस बीच, सोशल मीडिया पर पंप हाउस के युवकों का मुख्य मार्ग पर दोपहिया वाहनों से हुड़दंग मचाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इलाके में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।