Wednesday, August 19, 2026

कोरबा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, भाजपाईयों ने किया जमकर स्वागत

कोरबा। विपक्ष का नेता बनने के बाद पहली बार कोरबा पधारे नारायण चंदेल का भाजपाईयों ने जमकर स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,कि भूपेश सरकार के राज में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा,कि प्रदेश में भूपेश शासन नहीं बल्की कुशासन है।

 

विपक्ष का नेता बनने के बाद पहली बार कोरबा नगरी पधारे नारायण चंदेल ने भूपेश सरकार को जमकर कोसा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा,कि भूपेश शासन कुशासन के रुप में परिवर्तित हो गई है। विकास के नामक पर प्रदेश की जनता के साथ केवल छलावा किया जा रहा है। चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने 36 वादों का पुलिंदा सौंपा था जिसमें से महत्वपूर्ण वादो पूर्ण नहीं किए जा सके। शराबबंदी के साथ ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का वायदा अभी भी अपूर्ण है। संविद कर्मियों को नियमित करने का वादा भी पूरा नहीं हो सका है। वहीं सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मियों की तरह महगाई भत्ता देने में भी आनाकानी जी का रही है यही वजह है,कि वे सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है।