Sunday, May 10, 2026

कोरबा ब्रेकिंग: अचानक घर में घुसा मगरमच्छ, सो रहे लोगों पर किया हमला

कोरबा: कोरबा जिले के पाली शिवपुर में आज सुबह लगभग 4 बजे घर में मगरमच्छ अचानक आ गया, सोते हुए बच्चे पर हमला करने ही वाले थे,कि उसके दादा हरी राम टोप्पो की नजर बड़े मगरमच्छ पर पड़ी,नाती को बचाने के लिए बुजुर्ग दादा मगरमच्छ से भिड़ गया फिर मगरमच्छ आदमी पर अचानक हमला कर दिया जिसमें बुजुर्ग के हाथ को काट दिया।

 

 

शिवपुर सरपंच राजू जगत को जानकारी मिलते ही तत्काल वहां पहुंच कर वन विभाग को इसकी सूचना दी एवं पाली पुलिस को को सूचना दी। सुचना पर विभाग जांच में जुटी, एवं घायल हरी राम टोप्पो को तुरंत उपचार हेतु पाली के लिए रिफर किया गया है।