knn24news/ महिला मजूदर समेत 3 मजदूराें पर चाकू से हमला कर फरार आराेपी पुरुषोत्तम साहू ने देर रात घर लाैटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। पुरुषोत्तम साहू राजीव नगर (दर्री) में रहता था, जाे राज मिस्त्री था।
महिला मजदूर राज मिस्त्री राेहित कर्ष और मजदूर राजू साहू के साथ सिविल में मेंटेनेंस कार्य कर रही थी। वे सभी भी राजीव नगर के ही रहने वाले हैं। मंगलवार काे पुरुषाेत्तम ने कार्य स्थल के पास महिला मजदूर समेत तीनाें पर चाकू से हमला किया था। इससे राजू गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं अन्य दाेनाें घायल हो गए थे। घटना के बाद वह माैके से फरार हाे गया था। आराेपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पुलिस उसकी खाेजबीन कर रही थी। देर रात वह घर पहुंचा, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन ने उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा। पुलिस काे सूचना दी। दर्री थाना प्रभारी विजय चेलक के मुताबिक संभवत: घटना काे लेकर मानसिक तनाव में आकर मृतक ने आत्महत्या की है।
महिला ने कहा- साथ भागने का डाल रहा था दबाव
घटना में घायल महिला मजदूर ने दर्री पुलिस काे दिए बयान में बताया कि वह और राजू साहू 2 साल पहले मिस्त्री पुरुषोत्तम साहू के साथ रेजा-कुली का काम करते थे। तब से पुरुषाेत्तम उसे प्यार करता हूं, कहकर साथ दूसरी जगह भागने कहता था। तब उसने पुरुषाेत्तम काे मना कर दिया और उसके साथ काम करना छाेड़ दिया था। मंगलवार काे पुरुषाेत्तम उसके पास पहुंचा और साथ भागने के लिए बाेलने लगा। मना करने पर उसने गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला किया। इस दाैरान राजू महिला काे बचाने सामने आ गया, जिसके सीने में चाकू लगा। इसके बाद पुरुषाेत्तम दाेनाें काे चाकू मारने लगा। बीच-बचाव करने राेहित वहां पहुंचा ताे उसे भी चाकू मारा था।









