Wednesday, April 15, 2026

कोरबा में तेज रफ्तार कार मोबाइल दुकान में घुसी, तीन युवक नशे में बताए गए

कोरबा, 08 अप्रैल। शहर के सुनालिया चौक में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर मोबाइल शॉपी में जा घुसी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार दर्री रोड तिराहा की ओर से आ रही थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। हादसे के समय आसपास मौजूद सफाई कर्मचारी और राहगीर घबरा गए।

जानकारी के मुताबिक कार में तीन लोग सवार थे, जो नशे में बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान को भारी नुकसान होने की आशंका है।

सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी गई है।