Monday, April 20, 2026

कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा 14 अप्रैल को निःशुल्क शीतल शरबत सेवा का शुभारंभ

कोरबा। गर्मियों में राहगीरों को राहत पहुंचाने और सामाजिक सेवा की भावना के तहत पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के टीपी नगर स्थित कार्यालय के सामने 14 अप्रैल 2025, सोमवार को निःशुल्क शीतल शरबत सेवा का शुभारंभ किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री के निज सचिव सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी दोपहर 11 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल स्वयं उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले 14 वर्षों से लगातार गर्मियों के दौरान इस स्थान पर राहगीरों को निःशुल्क शीतल पेय उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सेवा के तहत विशेष रूप से मैंगो और ऑरेंज फ्लेवर के शरबत राहगीरों को वितरित किए जाते हैं।

शुभारंभ के अवसर पर सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा कोरबा वासियों को आमंत्रित किया गया है। यह सेवा गर्मियों की तपती दोपहरों में आमजन को राहत पहुंचाने का एक उत्कृष्ट प्रयास है, जिसे हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सराहा जाता है।