कोरबा, 10 नवंबर। तुलसी नगर क्षेत्र में राष्ट्र सेविका समिति के वरिष्ठ स्वयंसेवक अमरजीत सिंह (72) पर चाकू, कैंची और पत्थर से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल अमरजीत सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सैफ खान (19) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे का कारण जांच में है, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी सैफ खान पहले भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।












