knn24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा पर्यटन केन्द्र को अब विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2021- 22 का बजट पेश करते हुए सतरेंगा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र के रूप  में विकसित करने की घोषणा की है। यहां विश्व स्तरीय साहसिक गतिविधियों का शुभारंभ किया जाएगा।