कोरबा: कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (भा.पू.से) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, साइबर एवं यातायात प्रभारी रवींद्र कुमार मीना (भा.पू.से) तथा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व में कोरबा साइबर सेल एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त कार्रवाई में म्यूल अकाउंट्स के माध्यम से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।
जांच में अब तक 35 म्यूल अकाउंट्स की पहचान की गई है, जिनके जरिये लगभग 6 करोड़ रुपये के संदेहास्पद लेनदेन का खुलासा हुआ। इस ऑपरेशन में 10 मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की विवरणिका
- आकाश दास (27 वर्ष, पिता – सहाजन दास) – साकिन, सलियाभोठा, सुमेघा थाना, बाकीमोगरा, छ.ग.
- अजय दुबे (35 वर्ष, पिता – पवन दुबे) – साकिन, डिगापुर टावर के पास, थाना सिविल लाइन, रामपुर, जिला कोरबा
- आयुश तिवारी (23 वर्ष, पिता – गंगा प्रसाद तिवारी) – साकिन, पुरानी बस्ती, भण्डारी चौक, कोरबा
- सचिन कुमार (21 वर्ष, पिता – बली राम) – साकिन, जमनीपाली, मोहन टाकिज के पास, थारी, दर्री, कोरबा
- सरफराज मसूवी (19 वर्ष, पिता – आलिम मिया) – साकिन, शिव नगर, रूमगढा, थाना बालको नगर, कोरबा
- लखन चौहान (25 वर्ष, पिता – राम जतन चौहान) – साकिन, इंदिरा नगर, जमनीपाली, थाना दर्री, कोराब
- शिव रतन बिझवार (41 वर्ष, पिता – अक्ती राम बिझवार) – साकिन, कुचैना, दादर पारा, थाना कुसमुण्डा, जिला कोरबा
- अमित बरेठ (20 वर्ष, पिता – रमेश बरेठ) – साकिन, महुदा, चांपा, थाना चांपा, जिला जांजगीर चापा
- सुशात चतुर्वेदी (20 वर्ष, पिता – राजेन्द्र दास) – साकिन, 15 ब्लाक, कोरबा सीएसईबी, थाना सिविल लाइन, रामपुर, कोरबा
- अजय कमलेश (21 वर्ष, पिता – दुग राम कमलेश) – साकिन, न्यू हाउसिग, बोड कॉलोन, खरमोरा