 कोरबा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी मोती सागर पारा इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। नशे की हालत में एक युवक ने पान ठेले वाले पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या है मामला:
जानकारी के अनुसार, रवि गुप्ता (34 वर्ष) सीतामढ़ी में चंदेला होटल के सामने पान ठेला लगाता है। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में गोविंद सागर अपने दोस्तों के साथ नशे में धुत होकर बीच सड़क पर कैरम बोर्ड खेल रहा था।
जब रवि गुप्ता ने रास्ता मांगा, तो गोविंद सागर और उसके साथियों ने उस पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इसके बाद गोविंद सागर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रवि को गंभीर रूप से घायल कर दिया।