Saturday, July 11, 2026

कोरबा: 13 वर्षीय छात्रा ने घर में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा/पाली। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरकछार में 13 वर्षीय एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भावना देवार, पिता अजय देवार, के रूप में हुई है। वह कक्षा सातवीं की छात्रा थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा मंगलवार रात पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी छोटी बहन के साथ घर लौटी थी। देर रात उसने घर के भीतर फांसी लगा ली। घटना के समय उसके माता-पिता किसी काम से सक्ती गए हुए थे।

घटना की सूचना मिलने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आसपास के लोगों और शादी समारोह में शामिल लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल छात्रा द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।