देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका तो काफी पहले से जताई जा रही थी लेकिन अब महाराष्ट्र से जो खबरें आ रही हैं वो सबकी चिंता बढ़ा रही हैं। महाराष्ट्र में अचानक बढ़े केस के बाद सरकार दावा कर रही है कि राज्य में तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर का कहना है कि कोरोना की लहर आनी नहीं है आ गई है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए आने वाले दिनों में कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते है। फिलहाल प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा बरतने की आवश्यकता है।
पिछले 24 घण्टो में महाराष्ट के पुणे में 1267,मुंबई में 728, नासिक 953,कोल्हापुर 517 और नागपुर में 14 नए केस सामने आए हैं। राज्य भर में कुल 3626 नए मामले सामने आये हैं वही 37 लोगो की मौत कोरोना से हुई है।
बात करें पिछले कुछ दिनों की तो जहां मुंबई में 30 अगस्त को एक दिन में 334 नए केस आए थे वहीं 2 मरीजों की मौत हुई थी. 31 अगस्त को भी ये आंकड़ा 323 था और एक शख्स की मौत हुई थी.









