Sunday, May 10, 2026

कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है जून में

देश में कोरोना वायरस की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो सकती है। चौथी लहर का असर 24 अक्टूबर तक जारी रह सकती है। यह एक्सपर्ट का कहना है। कोरोना की चौथी लहर में बूस्टर डोज के साथ ही वैक्सीनेशन की स्थिति काफी महत्वपूर्ण रहेगी। आईआईटी कानपुर के रिसर्चर्स ने कहा है कि कोविड -19 की चौथी लहर कम से कम चार महीने तक चलेगी। एक्सपर्ट का कहना है कि चौथी लहर का कर्व 15 अगस्त से 31 अगस्त तक पीक पर पहुंच जाएगा। इसके बाद इसमें कमी आनी शुरू हो जाएगी।

 

यह तीसरी बार है जब आईआईटी कानपुर के रिसर्चर्स ने देश में कोविड -19 लहर की भविष्यवाणी की है। उनकी भविष्य वाणियां, विशेष रूप से तीसरी लहर के बारे में लगभग सटीक रही हैं। ऐसे में चौथी लहर (अनुमानित) 22 जून से शुरू हो सकती है। यह 23 अगस्त को अपने पीक पर पहुंचेगी और 24 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। टीम ने चौथी लहर के पीक के समय बिंदु के गैप की गणना करने के लिए ‘बूटस्ट्रैप’ नामक एक मैथड का यूज किया।