Friday, September 18, 2026

क्रिसमस-न्यू ईयर पर ओमिक्रॉन का साया:10 राज्यों में भीड़ जुटाने पर रोक लगाई गई, MP-UP और गुजरात में नाइट कर्फ्यू

कोरोना संक्रमण पर केंद्र सरकार की चेतावनी ने राज्यों को अलर्ट कर दिया है। नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अब तक 10 राज्य क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले पाबंदियां घोषित कर चुके हैं। सख्ती बरतते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है।

 

दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और ओडिशा में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी गई है। तेलंगाना के एक गांव ने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए खुद ही 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है।