Thursday, March 12, 2026

खुले गड्ढे में गिरकर 4 साल की बच्ची की मौत:सेप्टिक टैंक साफ करवाने खुदवाया था गड्ढा, 2025 में दो हादसों में तीन बच्चों की जान गई

रायपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 भाइयों की मौत हो गई थी। 48 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।रायपुर में सेप्टिक टैंक साफ करवाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने हफ्ते भर पहले सेप्टिक टैंक साफ करवाने के लिए गड्ढा खुदवाया था। यह गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था। मामला मोवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची खेलते-खेलते इसी खुले गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में गिरने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।