कोरबा- कोरोनाकाल में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रतिव्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त चांवल देने की योजना पर कोरबा के सोसायटी वाले सेंध लगा रहे है। आम लोगों की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से लॉकडाउन के बाद ये योजना पूरे देश में शुरू की गई थी। लेकिन ये भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। और गरीबों का हक कोई और ले गया। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा इस व्यवस्था को सुधारने व गरीबों को उनका हक प्रदान कराने के उद्देश्य से कल दोपहर साढ़े 3 बजे सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से अपील की हैं, कि वे अधिक से अधिक संख्या में यहां पहुंचे और अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाए।








