Monday, June 8, 2026

गैंगरेप मामले में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के धरसीवां क्षेत्र में नाबालिग से कथित गैंगरेप के गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में सिलयारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा जारी आदेश के बाद की गई है। जारी आदेश के अनुसार, थाना धरसीवां क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी चौकी में दर्ज एक गंभीर आपराधिक प्रकरण की जांच में उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे द्वारा गंभीर लापरवाही और उदासीनता बरतने की बात सामने आई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है।