Tuesday, July 21, 2026

चलती ट्रक में अचानक लगी आग:बीच रोड में धू-धू कर जलने लगी गाड़ी, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

कोरबा जिले में चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे रोड पर ही गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। वहीं गाड़ी में सवार ड्राइवर और हेल्पर ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई है। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा दोपहर को करीब 12.30 के आस-पास हुआ है। ट्रक कहीं से सामान लोडकर अंबिकापुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी चोटिया गांव के पास पहुंची थी कि गाड़ी में आग लग गई। आग लगते ही कि ड्राइवर और हेल्पर गाड़ी से कूद गए। जिसके कारण उनकी जान बच सकी है। घटना के बाद से दोनों का कुछ पता नहीं है।