Wednesday, May 6, 2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज:पायलट नेताओं के साथ करेंगे मंथन; लोकसभा चुनाव-न्याय यात्रा को लेकर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मंथन आज दूसरे दिन भी जारी रहेगा। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट प्रदेश चुनाव समिति की बैठक लेंगे। राजीव भवन में ये बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश भर के नेता शामिल होंगे।

इससे पहले शुक्रवार को सांसद रजनी पाटिल ने कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक ली थी। लोकसभा की 11 सीटों को ले

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा था कि पार्टी नए और अनुभवी चेहरों पर दांव खेलेगी। वहीं भूपेश बघेल के लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि, इस पर CEC फैसला लेगी।

कर

युवा कांग्रेस के साथ भी मंथन

पायलट यूथ कांग्रेस के युवा चेहरों के साथ भी मंथन करेंगे। दोपहर 3 बजे यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होनी है। पायलट उसमें भी शामिल होंगे। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा बैठक से पहले दोपहर ढाई बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

कल अलका लांबा आएंगी

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अलका लांबा पहली बार 28 जनवरी यानी कल रविवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वो महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव और न्याय यात्रा के लिए रिचार्ज करेंगी। राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेंगी। दोनों दिन अलका अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगी।

नेताओं, विधायकों और पूर्व विधायकों से चर्चा की गई।