छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला, मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

knn24news/ छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला हुआ। विधायक का काफिला बंगाली चौक, संजय पार्क से गुजर रहा था इसी दौरान विधायक की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही है कार को कुछ युवकों ने रोका और गाड़ी में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं ड्राइवर और गाड़ी में  विधायक के सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी और मारपीट भी की गई। रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के साथ यह घटना शनिवार की देर रात हुई।  पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ जारी है।

शनिवार रात करीब 12:15 बजे के आसपास विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमले की खबर पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही एसपी अमित कांबले मौके पर पहुंचे। विधायक बृहस्पति सिंह ने दिखाया कि काफिले में चल रही एक गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए हैं और उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है।

पार्टी के एक गुट पर हमला करने का आरोप
सरगुजा एसपी अमित कांबले ने बताया कि इस घटना में मुख्य आरोपी सचिन सिंहदेव है। इसके साथ धन्नो उरांव और संदीप रजक नाम के युवक भी शामिल थे। इन्होंने ही विधायक की काफिले की गाड़ी को रोका और मारपीट की। वहीं विधायक बृहस्पति सिंह ने इस हमले के लिए कांग्रेस के एक गुट को जिम्मेदार ठहराया है। विधायक ने कहा कि पार्टी का एक गुट उन्हें पसंद नहीं करता, इसीलिए यह घटना हुई। वहीं

मंत्री सिंहदेव ने कार्रवाई की मांग की
मंत्री टीएस सिंहदेव ने मामले को लेकर कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती आरोपियों के खिलाफ पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करे।