Friday, September 25, 2026

छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, रायगढ़ के कोड़ातराई में सभा को करेंगे संबोधित

रायगढ़। पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दौरे पर हैं। बता दें कि पीएम मोदी रायगढ़ में करीब दो घंटे तक रहेंगे। पीएम मोदी आज दोपहर कोंडातराई पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी कोयला, उर्जा, रेल और स्वास्थ्य विभाग के कार्यो का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के मंत्री भी रहेंगे मौजूद। सरकारी कार्य्रकम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी 3 बजे से 4 बजे तक कोंडातराई में आम जनता को संबोधित करेंगे। आम सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय दौरा कार्य्रकम के अनुसार बीना पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश के बीना में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी 50,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। परियोजनाओं में बीना रिफाइनरी में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं।