Saturday, March 14, 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 46 इंस्पेक्टर बने डीएसपी

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग मंत्रालय के द्वारा पदोन्नति सूची जारी की गई है। इसमें 59 निरीक्षकों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पदोन्नत किया गया है। अन्य पदों पर भी पदोन्नति की सूची जारी की गई। पदोन्नत किए गए अधिकारियों को बधाईयां मिल रही हैं। निरीक्षक विवेक शर्मा, मंजूलता राठौर ने लंबे समय तक कोरबा जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दी है। किरण गुप्ता, ऊषा सोंधिया अभी कोरबा जिला पुलिस बल में पदस्थ हैं।