Monday, March 9, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर में जांच; सुनवाई रोकी गई

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बार Chhattisgarh High Court को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर सभी अदालतों में सुनवाई फिलहाल रोक दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। Chhattisgarh Police की टीम के साथ डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड हाईकोर्ट परिसर में सघन जांच कर रहे हैं। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 25 फरवरी को हाईकोर्ट को इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था। उस समय भी सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

बेमेतरा और बालोद जिला कोर्ट को भी मिली धमकी

सोमवार सुबह Bemetara जिला न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पर भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी है, वहीं साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी हुई है।