रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग के प्रधान आरक्षकों को नए साल से पहले पदोन्नति का तोहफा दे दिया है. सैकड़ों प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर प्रमोशन किया गया है. बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षकों को पदोन्नत करते हुए सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया है.














