रायपुर: प्रदेश में कोरोना बेकाबू होते जा रहा है। आये दिन प्रदेश के अलग अलग जिलो से कई हजार नए केस सामने आ रहे है। वहीं मौतों के आंकड़ों में भी गति बढ़ती जा रही है। बढ़ते संक्रमण के हालातों को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल आज प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों के विभिन्न समाज-प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे। आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे तथा विभिन्न समाज प्रमुखों व समाजसेवी संस्थाओं से (जो जहां हैं वहीं से) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर कोविड-19 संक्रमण से बचने के उपायों और उसमें सभी पक्षों के सहयोग को लेकर विचार-विमर्श होगा।









